National symbols of India

 National Symbols Of India 




राष्ट्रीय चिह्न : अशोक स्तम्भ

भारत सरकार ने 26 जनवरी, 1950 को सारनाथ में स्थित 'अशोक स्तम्भ' को राष्ट्रीय चिह्न के रूप में स्वीकार किया। अशोक स्तम्भ में चार सिंह एक-दूसरे की तरफ पीठ किये हुए खड़े हैं। अशोक स्तम्भ के नीचे की ओर अंकित पट्टी के नीचे एक चक्र तथा दायीं ओर एक साँड और बायीं "ओर एक घोड़ा अंकित दिखाई दे रहा है। अशोक स्तम्भ में नीचे की ओर देवनागरी लिपि में 'सत्यमेव जयते' अंकित है। जिसे मुण्डकोपनिषद् से लिया गया है।



•राष्ट्रीय चिह्न में दर्शाये गये पशुओं में घोड़ा अदम्य शक्ति,परिश्रम एवं गतिशीलता का द्योतक है।

•राष्ट्रीय चिह्न में दर्शाये गये पशुओं में सिंह साहस, शौर्य एवं निर्भीकता का प्रतीक है|

•राष्ट्रीय चिह्न में दर्शाये गये पशुओं में साँड भारत की कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था का द्योतक है।



 राष्ट्रीय पंचांग : 

कैलेण्डर ॐ सरकारी काम-काज के उद्देश्य से 22 मार्च, 1957 को राष्ट्रीय पंचांग को अपनाया गया। । ग्रिगेरियन कैलेण्डर के अलावा भारतीय राष्ट्रीय पंचांग शक संवत् पर आधारित है। इसका पहला महीना 'चैत्र' अंग्रेजी (ग्रिगेरियन कलैण्डर) के 22 मार्च की तारीख से आरम्भ होता है। अन्तिम महीना ‘फाल्गुन' है। 



[ राष्ट्रीय पंचांग में क्रमशः 12 माह होते हैं-चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद,आश्विन, कार्तिक, अग्रहायण, पौष, मार्गशीर्ष, फाल्गुन।

 शक संवत् 78 ई. में शुरू हुआ था, जिसे कुषाण वंशीय शासक 'कनिष्क' ने प्रारम्भ किया था।


 राष्ट्रीय पशु : बाघ (Tiger):-

भारत का राष्ट्रीय पशु 'बाघ' (पैंथरा टाइग्रिस लिन्नायस) है, जो पीले रंग और धारीदार लोमचर्म वाला एक पशु है। इसकी आठ प्रजातियों में से भारत में पायी जाने वाली प्रजाति को ‘रायल बंगाल टाइगर' के नाम से जाना जाता है। 1972 में बाघ को भारत का राष्ट्रीय पशु चुना गया। इसको अपनी शालीनता, दृढ़ता, फुर्ती और अपार शक्ति के कारण राष्ट्रीय पशु कहलाने का गौरव हासिल हुआ है।



 मैसूर के शासक टीपू सुल्तान को 'शेर-ए-मैसूर' भी कहा जाता था, जिसके शासनकाल में'बाघ' उनके प्रतीक चिह्न के रूप में अपनाया गया था। डि बाघ परियोजना के अन्तर्गत देश में अब तक 39 बाघ राष्ट्रीय उद्यान तथा अभयारण्य स्थापित किये जा चुके हैं, जिनका क्षेत्रफल 37,761 वर्ग किमी है। डि भारत में केवल गुजरात में सिंह हैं, इसीलिए सिंह को राष्ट्रीय पशु (National Animal)का दर्जा वापस ले लिया गया। 1967 तक भारत का राष्ट्रीय पशु सिंह था। 


राष्ट्रीय पक्षी: मयूर (Peacock):-

भारत सरकार ने 1963 ई. में 'मयूर' (पावो क्रिस्टेसस)को 'राष्ट्रीय पक्षी' घोषित किया। हंस के आकार के इस रंगबिरंगे पक्षी की गर्दन लम्बी, आँख के नीचे सफेद निशान और सिर पर पंख के आकार की कलंगी होती है। मादा मयूर का रंग भूरा होता है। मादा मयूर की अपेक्षा नर मयूर अत्यधिक सुन्दर होता है। नर मयूर अपने पंखों को फैलाकर नृत्य से बड़ा ही आकर्षण दृश्य पैदा करता है।



भारतीय वन्य प्रणाली (सुरक्षा) अधिनियम, 1972 के अन्तर्गत इसे पूर्ण संरक्षण प्राप्त है।

सिकन्दर महान् मोर की सुन्दरता से प्रभावित होकर 'भारत विजय' की निशानी के रूप में इसे अपने साथ ले गया था। भारत से पूर्व म्यांमार भी 'मयूर को राष्ट्रीय पक्षी घोषित कर चुका था।

1963 में मोर को राष्ट्रीय पक्षी की मान्यता के बाद इसे मारना कानूनन अपराध घोषितकिया गया।

 • भारतीय पुराण के अनुसार मोर सुब्रह्मण्य का वाहन है।


राष्ट्रीय पुष्प : कमल (Lotus)


भारत का राष्ट्रीय पुष्प 'कमल' (नेलम्बो न्यूसिपेरा गार्टन) है। इसका प्राचीन भारतीय कला और पुराणों में महत्त्वपूर्ण स्थान है। प्राचीनकाल से ही इसे भारतीय संस्कृति का मांगलिक प्रतीक माना जाता रहा है। __ इसका विवरण विष्णु पुराण तथा पद्म पुराणमें मिलता है। ब्रह्मा, सरस्वती, लक्ष्मी-इन देवी देवताओं की स्थिति कमल में है। राष्ट्रीय वृक्ष : बरगद (Banyan Tree)भारत का राष्ट्रीय वृक्ष 'बरगद' (फाइकस बेंघालेसिस) है। यह एक बहुवर्षीय विशाल घना एवं फैला हुआ वृक्ष होता है। यह हिन्दुओं का पवित्र वृक्ष भी है। इसकी शाखाएँ दूर-दूर तक कई एकड़ क्षेत्र में फैली हुई होती हैं।



जनवरी से मार्च तक का समय बरगद का पुष्पकाल है। बरगद जितनी गहरी जड़ें किसी और वृक्ष की नहीं होती हैं। जनवरी से मार्च तक का समय बरगद का पुष्पकाल है। बरगद जितनी गहरी जड़ें किसी और वृक्ष की नहीं होती हैं।



राष्ट्रीय फल : आम (Mango)


भारत का राष्ट्रीय फल 'आम' (मेनिगिफेरा इण्डिका) है। भारत में आम पहाड़ी क्षेत्रों को छोड़कर लगभग सभी स्थानों पर पैदा होता है। भारत में आम की अनेक किस्में पायी जाती हैं। आम में विटामिन ए, सी और डी प्रचुर मात्रा में पायी जाती है। 9 भारत में 'आम को फलों का राजा' माना जाता है। S वेदों में आम को विलासिता का प्रतीक माना गया है। 8 आम को पाकिस्तान और फिलीपीन्स में भी राष्ट्रीय फल माना जाता है।



चार हजार वर्ष पूर्व भारत में ही सबसे पहले आम के पेड़ की बागवानी शुरू की गई थी। 9 भारत में सबसे पहला उत्पादित कलमी आम मालगोवा है। वर्तमान में भारत में 500 से अधिक किस्म के आम पाये जाते हैं। 


राष्ट्रीय खेल : हॉकी (Hockey)


भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी' है। इसमें 11-11 खिलाड़ियों की दो टीमें खेल में भाग लेती हैं। हॉकी में प्रयुक्त सफेद गेंद का वजन 155 ग्राम होता है तथा हॉकी स्टिक (छड़ी) 91 सेण्टीमीटर लम्बी होती है। हॉकी के जादूगर के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस 29 अगस्त को 'राष्ट्रीय खेल दिवस' के रूप में मनाया जाता है।



भारत ने ओलम्पिक हॉकी में 8 बार स्वर्ण पदक जीते हैं। 1928 के एमस्टर्डम ओलम्पिक में भारत ने नीदरलैण्ड को 3-0 से हराकर पहला स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद 1956 तक लगातार 6 स्वर्ण पदक जीते। HOCKEY INDIA तदुपरान्त 1964 और 1980 में दो स्वर्ण पदक जीते हॉकी इण्डिया ने 23 जुलाई, 2009 को नया 'लोगो' अनावरित किया है जो राष्ट्रीय ध्वज के अशोक चक्र से प्रेरित है जो इसमें 24 हॉकी स्टिकें एक पहिये के रूप में सजी हुई है 


Tag:-

National Symbols Of India

National symbols

Our national Symbols

Indian National symbols

National symbols of India in Hindi



राष्ट्रीय नदी : गंगा (Ganga)


भारत सरकार द्वारा नवम्बर, 2008 में गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किया है। यह नदी गंगोत्री हिमनद के गोमुख नामक स्थान से निकलती है और लगभग 2500 किमी लम्बी है। 



इसकी सहायक नदियाँ-यमुना, सोन, टोंस, पुनपुन, गोमती, घाघरा, गण्डक, कोसी और महानन्दा हैं।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post